डेंगू बुखार के लक्षण व कारण, 15 महत्वपूर्ण उपचार एवं बचाव के तरीके

डेंगू बुखार 

Cloud Banner

डेंगू बुखार (Dengue fever) एक आम संचारी रोग है जिसकी मुख्य विशेषताए हैः तीव्र बुखार, अत्यधिक शरीर दर्द तथा सिर दर्द। यह एक ऐसी बीमारी है जो काफी होती है और समय-समय पर इसे महामारी के रूप में देखा जाता रहा है। 

डेंगू बुखार किस कारण होता है ?

Cloud Banner

यह डेंगू वायरस (विषाणु) द्वारा होता है, जिसके चार विभिन्न प्रकार होते है। 1. टाइप 1. 2. टाइप 2. 3. टाइप 3. 4. टाइप 4. आम भाषा में इस बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसके कारण शरीर व जोड़ों में बहुत ही अधिक या तेजी से दर्द होता है।

डेंगू बुखार फैलता कैसे है ?

Cloud Banner

मेलेरिया बुखार की तरह ही डेंगू बुखार (Dengue fever) भी मच्छरों के काटने से फैलता है। इन मच्छरों को एडीज मच्छर के नाम से जाना जाता है।  एडीज मच्छर काफी अधिक ढीठ व साहसी मच्छर के रूप में जाने जाते है। जो प्रायः दिन के समय में काटते हैं। भारत में यह मुख्य रूप से बरसात के मौसम से तथा उसके तुरन्तु बाद के महीनों अर्थात जुलाई से अक्टूबर माह में सबसे अधिक रूप से फैलते या होते है।

Cloud Banner

डेंगू बुखार से ग्रसित रोगी के रक्त में डेंगू वायरस (Dengue fever) की मात्रा काफी अधिक हो जाती है। जब कभी भी एडीज मच्छर डेंगू के किसी भी रोगी को काटता या उसका खून चूसता है तो खून के साथ डेंगू का वायरस भी मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता है।  मच्छर के शरीर में डेंगू वायरस कुछ और दिनों तक अपना विकास करते रहते है। जब कभी भी वही मच्छर किसी समान्य या स्वस्थ मनुष्य को काटता है तो वह डेंगू वायरस उस व्यक्ति या मनुष्य के शरीर में पहुॅच जाता है। 

डेंगू वायरस का संक्रामक काल या समय 

Cloud Banner

प्रायः जिस दिन से डेंगू वायरस से संक्रमित कोई भी मच्छर मनुष्य को काटता है तो उनके लगभग 03 से 05 दिनों के बाद ऐसे व्यक्ति में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देना प्रारम्भ हो जाते है। जो 03 से 10 दिनों तक हो सकता है। 

डेंगू बूखार के लक्षण

Cloud Banner

इसका लक्षण इस बात पर निर्भर करता है कि डेंगू बुखार किस प्रकार का है। डेंगू बुखार तीन प्रकार के होते है। 1. क्लासिकल या साधारण डेंगू बुखार। 2. डेंगू हॅमरेजिक बुखार अर्थात डी0एच0एफ0। 3. डेेंगू शॉक सिन्ड्रोम या डी0एस0एस0।